ड्राइविंग लाइसेंस गाड़ी चलाने का क़ानूनी सबूत है और पहचान पत्र के तौर पर भी हर जगह चलता है। असली स्मार्ट कार्ड आने में समय लगता है, और गुम जाने पर दोबारा बनवाना लंबा काम है। Print Portal से DL की PDF कुछ सेकंड में निकल आती है और आप उसे कार्ड साइज़ में प्रिंट करके ग्राहक को दे सकते हैं।
DL पर क्या जानकारी होती है
लाइसेंस धारक का नाम, पिता का नाम, पता, जन्मतिथि, ब्लड ग्रुप, फ़ोटो, हस्ताक्षर, लाइसेंस नंबर, जारी करने वाला RTO, वैधता की तारीख़ और कौन-कौन सी श्रेणी की गाड़ी चला सकते हैं - जैसे मोटरसाइकिल, हल्का मोटर वाहन या ट्रांसपोर्ट।
DL प्रिंट करने का तरीक़ा
- पोर्टल में लॉगिन करके Driving Services खोलिए।
- DL Print पेज पर जाइए।
- लाइसेंस नंबर और जन्मतिथि भरिए। लाइसेंस नंबर वैसा ही भरिए जैसा कार्ड पर लिखा है।
- Submit दबाइए और कुछ सेकंड रुकिए।
- PDF डाउनलोड करके प्रिंट कर दीजिए।
लाइसेंस नंबर का सही रूप
DL नंबर आमतौर पर राज्य कोड, RTO कोड और साल के साथ लिखा होता है, जैसे UP16 20110012345। कुछ राज्यों में बीच में स्पेस होता है और कुछ में नहीं। अगर एक तरीक़े से रिज़ल्ट न आए तो स्पेस हटाकर या डालकर दोबारा कोशिश कीजिए - ज़्यादातर मामले इसी से हल हो जाते हैं।
अगर इंस्टेंट में न मिले
DL Manual सर्विस में रिक्वेस्ट डाल दीजिए। बहुत पुराने लाइसेंस या कुछ राज्यों का डेटा इंस्टेंट सर्वर पर नहीं होता, पर मैनुअल से निकल आता है।
आम दिक़्क़तें
- रिकॉर्ड नहीं मिला - जन्मतिथि जाँचिए, यह वही होनी चाहिए जो RTO रिकॉर्ड में दर्ज है।
- लाइसेंस एक्सपायर दिख रहा है - रिन्यू कराना ज़रूरी है, वह काम RTO या परिवहन पोर्टल से होता है।
- फ़ोटो धुँधली आ रही है - RTO रिकॉर्ड की फ़ोटो ही आती है, प्रिंटर की क्वालिटी High रखिए।
- लर्निंग लाइसेंस चाहिए - उसके लिए अलग सर्विस है, LL से जुड़ा काम वहीं से होता है।
दुकान के लिए सलाह
जिन ग्राहकों का लाइसेंस अभी बना नहीं है, उन्हें LL Exam से जुड़ी मदद के बारे में बताइए। और जिनकी गाड़ी है, उन्हें RC प्रिंट तथा चालान चेक भी सुझाइए। एक ही ग्राहक पर तीन-तीन सर्विस बिकती हैं, यही असली कमाई का तरीक़ा है।
DL Print Online - छोटे में पूरा तरीक़ा
- Login kijiye — Portal me login karke Driving Services kholiye.
- DL Print chuniye — Menu se DL Print page par jaiye.
- Detail bhariye — Licence number aur janm tithi sahi sahi bhariye.
- Submit kijiye — Submit dabakar result ka intezaar kijiye.
- Print kar dijiye — PDF download karke card size me print kar dijiye.